अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

होली मतलब हेट आउट लव इन……

बुगरासी के पूर्व चेयरमैन, वरिष्ठ समाजसेवी एवं मुख्य अतिथि आफाकुर्रहीम खान ने होली मिलन समारोह में कहा-प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है यह पर्व

अजय गर्ग

बुगरासी (बुलंदशहर)। होली शब्द ही समाज से घृणा को त्यागने तथा प्रेम को अपनाने का संदेश देता है। होली मतलब हेट आउट लव इन है। यह त्यौहार आपसी मतभेद को भुलाते हुए आपसी प्रेम और सौहार्द को बढाने का संदेश देता है। त्यौहार पर मिलन समारोह आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता हैं।

उपरोक्त विचार कस्बे के पूर्व चेयरमैन, वरिष्ठ समाजसेवी एवं मुख्य अतिथि आफाकुर्रहीम खान ने व्यक्त किए। वह कस्बे के जनता इंटर कॉलेज में शनिवार को होली मिलन समारोह के दौरान उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने का संदेश देता है। इस त्यौहार पर हमें एक-दूसरे पर आपसी भाईचारे व प्रेम का रंग डालना चाहिए। वर्ष भर में किसी बात को लेकर हुए मतभेद को भुला आपस से प्रेमपूर्वक रहने का त्यौहार ही होली है।कॉलेज प्रबंधक रवि साहब सिंघल ने कहा कि होली का त्यौहार आपस में प्रेम के रंग को चढ़ाने का त्यौहार है। होली मिलन जैसे कार्यक्रम समाज में दूरी को कम करते हैं तथा आपसी मित्रता को बढ़ावा देते हैं। त्यौहार की महत्ता को समझाते हुए हमें इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया तथा होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर सामूहिक भोज भी कराया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य शेर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपप्रधानाचार्य ओपी सिंह, मास्टर हरवीर सिंह, डॉ. फिरोज खान, गजेंद्र चौहान, अबरार अहमद, योगेश कुमार, नासिर अहमद, अमित मावी, विपिन त्यागी, अनिल त्यागी, महेश चंद, अजहर खान, राजकुमार लोधी, कमल सिंह यादव, राजू सिंह, बंटी सिंह आदि सहित समस्त स्टाफ रहा।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!