गरीब परिवार की बेटी को राष्ट्रीय क्रांति दल के पदाधिकारियों ने शादी में दिए उपहार

अक्षित अग्रवाल
जहांगीराबाद (बुलंदशहर)। जहगीराबाद के गांव पूंठा निवासी बुल्ला वाल्मीकि की बेटी अरुणा का विवाह आज 16 फरवरी को होगा। वहीं विवाह से पहले बृहस्पतिवार की दोपहर राष्ट्रीय क्रांति दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता बुल्ला वाल्मीकि के घर आर्थिक सहायता देने के लिए पहुंचे। उनके द्वारा अरुणा को शादी में बेड,कूलर, सिलाई मशीन, 4 कुर्सी, मेज , अलमारी, संदूक, पंखा, प्रेस, कंबल, 51 बर्तन, चांदी के बिछवा, लौंग, 6 साड़ी, 6 सूट सहित 4100 रुपए नगद उपहार के रूप में दिए। इस दौरान संगठन जिला सचिव प्रशांत वर्मा और जिला सह सचिव कुलवीर चौधरी ने बताया कि बुल्ला वाल्मीकि की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। आज संगठन की ओर से शादी में कुछ सामान देकर उनकी मदद की गई है। इस मौके पर कुलवीर सिंह (अध्यक्ष), भरत गौड़ (संरक्षक) , छोट सिंह , नीरज कुमार , सचिन (ज्वेलर्स) , हेमराज जी, बृजेश शर्मा , राम कुमार , डा. योगी , प्रशांत वर्मा (जिला सचिव) , प्रभात वर्मा , कुलवीर चौधरी (जिला सह सचिव), विवेक चौधरी , काशी राठौर, सचिन वर्मा , राहुल सिंह , यश शर्मा , अनंत कुमार , बृजेश शर्मा, विवेक चौधरी, पिंटू नाथ , (विश्व हिंदू महासंघ) से अनन्त कुमार , ज्ञानी कुमार , मुकेश ठाकुर व अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।




