अमरोहाउत्तरप्रदेश

भारत विकास परिषद अमरोहा के 63 वे स्थापना दिवस पर आरज़ू  एन्क्लेव में हुआ वृक्षारोपण 

गुरू पूर्णिमा के पर्व पर जोया रोड स्थित कालोनी में जुटे सदस्य एवं पदाधिकारियों ने लगाए 100 से अधिक पौधे

 

समीर खंडेलवाल

अमरोहा । भारत विकास परिषद मैत्री शाखा अमरोहा के 63 वे स्थापना दिवस और गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जोया रोड स्थित आरज़ू एन्क्लेव कालोनी में गुरुवार को एक  वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी शशि भूषण पाठक और विशिष्ट अतिथि तहसीलदार  के अलावा भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों और आरज़ू एन्क्लेव कालोनी के निवासियों द्बारा 100 से अधिक विभिन्न प्रकार के पौधे जिसमें अशोक, नीम, जामुन, अमरूद, नारंगी, शमी, अनार, आम आदि पौधौ का रोपण किया गया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद् मैत्री शाखा अमरोहा के अध्यक्ष नीरज महेश्वरी ने कहा पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। यदि पेड़ पौधे ना हो तो हम सब सांस नहीं ले सकते हैं। इसलिए जीवन के लिए हम सब को संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाते रहना चाहिए।

सचिव मनु कमल गुप्ता ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बहुत ही जरूरी है। जीवनदायनी आक्सीजन का एकमात्र स्त्रोत वृक्ष है, इसकी आवश्यकता सभी को समझनी होगी। मानव जीवन वृक्षों पर ही निर्भर है। यदि वृक्ष नहीं रहेंगे तो धरती पर जीवन संकट में पड़ जाएगा। जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरूरत है।

इस मौके  पर अध्यक्ष नीरज महेश्वरी, सचिव मनु कमल, संरक्षक प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरुण रस्तौगी, अनुपम अग्रवाल, संदीप मालीवाल, कपिल अग्रवाल, अतुल सक्सेना, विशाल महेश्वरी, इंद्र मोहन गुप्ता, अतुल गुप्ता, अचल अग्रवाल, अनुज महेश्वरी, राजीव गोयल, संजय बाहेती, प्रवोध रस्तोगी, बर्षा महेश्वरी, शिल्पा महेश्वरी, मोनिका रस्तौगी, रुचि रस्तौगी आदि सदस्यों ने भी पौधारोपण किया।

संचालन मनु कमल  गुप्ता ने किया  और अंत मे़ अध्यक्ष नीरज महेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!