Uncategorized

प्रत्येक विभाग के अधिकारी करेंगे बगद नदी की 200 मीटर खोदाई

अमरोहा कलेक्ट्रेट में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने बैठक में की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा । जनपद में गजरौला एवं हसनपुर ब्लाक से होकर गुजरने वाली विलुप्त हो चुकी बगद नदी को जीर्णोद्धार किए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों  व कार्यदायी  संस्थाओं  की सहभागिता / श्रमदान किये जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित बैठक में  जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों कार्य दाई संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि बगद नदी के जीर्णोद्धार  के लिए सभी अधिकारी सहभागी बने और बढ़-चढ़कर श्रमदान करें सभी विभागों की सहभागिता आवश्यक है। नदी के जीर्णोद्धार का कार्य प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। कार्यदाई संस्थाएं मशीन दान भी करें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विभाग के अधिकारी द्वारा 200 मीटर नदी के खुदाई का कार्य प्राथमिकता के साथ श्रमदान करके किया जाना है  । कहा जिस विभाग को जितना क्षेत्रफल आवंटित किया गया है उसकी पूरी जिम्मेदारी होगी कि वह बगद  नदी के जीर्णोद्धार के लिए श्रमदान कराकर खुदाई का कार्य अपने निर्देशन में कराये ।  यह पुनीत का कार्य है नदी पुनर्जीवित होने से अनेक प्रकार के लाभ हो सकेंगे इसमें सभी लोग तन्मयता के साथ श्रमदान करें सहभागी बने।

बैठक के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र,परियोजना निदेशक अमरेंद्र  प्रताप, जिला विद्यालय निरीक्षक, उपनिदेशक कृषि सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!