अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियाधार्मिकपीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री राम मंदिर में जुबिलेंट के अधिकारियों ने श्री रामनवमी पर किया पूजन,यज्ञ में दी गईं आहुतियां 

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। आज बृहस्पतिवार को देश भर में श्री रामनवमी पर्व की धूम है। अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित भव्य श्री राम मंदिर में भी दुर्गानवमी एवं रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गजरौला में भरतिया समूह द्वारा 34 वर्ष पूर्व बनाए गए श्री राममंदिर में सवेरे से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे। इस मंदिर की देखभाल जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड एवं जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन द्वारा की जाती है। यहां कन्या पूजन के उपरांत विश्व शांति एवं समृद्धि की कामना के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान जुबिलेंट के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी एवं नमिता अवस्थी के साथ ही निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित, अंजु दीक्षित, आर ए शर्मा, अमित जोशी आदि ने यज्ञ में आहुतियां दीं। इसके उपरांत श्री राम मंदिर में भगवान श्री राम की पूजा की गई। यहां श्री रामजन्मोत्सव से पूर्व भगवान श्री राम का भव्य श्रृंगार कर उन्हें भोग लगाया गया। मंदिर की देखरेख करने वाले जुबिलेंट में प्रशासनिक उप प्रबंधक अशोक राय एवं मंदिर के पुजारी मोहन मिश्रा ने पूजन संपन्न कराया। पूजन में आम श्रद्धालुओं के साथ ही जुबिलेंटकर्मी भी परिवार के संग मौजूद रहे। यहां सुरेश गुप्ता, मालती बिंजोला, वंदना सिन्हा, मनोज शर्मा, अमित पांडेय, अवधनारायण राय,सुनील सिंह, पीके उपाध्याय आदि भी मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!