अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ हसनपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
गजरौला चेयरपर्सन राजेंद्री उर्फ उमा देवी के पति पूर्व विधायक हरपाल सिंह के गजरौला स्थित आवास पर पहुंचे

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ हसनपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व विधायक एवं गजरौला चेयरपर्सन राजेंद्री उर्फ उमा देवी के पति पूर्व विधायक हरपाल सिंह के गजरौला स्थित आवास पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। बता दें कि अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा शाखा हसनपुर के लिए वरिष्ठ शिक्षक जयवीर सिंह को संरक्षक, शिक्षक नेता रामवीर सिंह को अध्यक्ष, वरिष्ठ शिक्षक विनोद कुमार गौतम को महामंत्री एवं शिक्षक करणवीर सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। रामवीर सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ का उद्देश्य बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतो के आधार पर समानता स्वतंत्रता, राष्ट्रीयता एवं विश्व बंधुत्व की भावना का प्रचार प्रसार करना है तथा साथ ही अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध बाबा साहब के सामाजिक एवं धार्मिक विचारों के अनुसार जनमत जागृत करना है। पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने आंबेडकर संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर डा.धर्म सिंह, करतार सिंह, पवन कुमार, हीरा सिंह, प्रकाश सिंह, रूपेंद्र सिंह, बीएस आजाद, आरपी सिंह, जगवीर सिंह, सत्यपाल सिंह, देवकांत भारत भूषण, योगेन्द्र सिंह, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।



