अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह भाटी व सचिव को दिलाई शपथ
जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर सूरजपुर (गौतमबुद्ध नगर) में हुआ भव्य समारोह, डीप्टि सीएम भी रहे मौजूद

कपिल चावला
गौतमबुद्धनगर। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेमेन्द्र सिंह भाटी एडवोकेट और सचिव अजित सिंह नागर एडवोकेट समेत अन्य पदाधिकारियों ने जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर सूरजपुर गौतमबुद्धनगर में आयोजित भव्य समारोह में बुधवार को शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अति विशिष्ट अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, एमएलसी नरेंद्र भाटी , विधायक जेवर ठाकुर धीरेन्द्र सिंह, विधायक दादरी तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व मंत्री नबाव सिंह नागर, वेदराम भाटी , पूर्व एमएलसी अनिल अवाना, पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, पूर्व एमएलसी जगवीर विकल,धर्मेंद्र सिंह भाटी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायधीश गौतमबुद्धनगर अवनीश सक्सेना ने की।





