Uncategorized

“विश्व तंबाकू निषेध दिवस” पर वैंकटेश्वरा में ‘राष्ट्रीय सेमीनार’, ‘जागरूकता रैली’, ‘नुक्कड़ नाटक’ एवं “तंबाकू मुक्त भारत अभियान” का शुभारम्भ

– “स्वस्थ भारत अभियान” के तहत विम्स, वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय गजरौला, एवं मेरठ परिसर मिलकर संयुक्त रूप से चलायेगे “तम्बाकू विरोधी अभियान”- डॉ. सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वैंकटेश्वरा समूह 

– “धुम्रपान को ना- जिन्दगी को हाँ” के सन्देश के साथ पूरे वर्ष “तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध जागरुकता अभियान” चलायेगा वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय –डॉ. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय

– शानदार उच्च शिक्षा के साथ-साथ वैंकटेश्वरा सामाजिक सरोकारों के लिए भी शानदार कार्य कर रहा है –  राजेश कुमार त्यागी, जिलाधिकारी

– विश्व में प्रतिवर्ष 70 लाख से अधिक जिन्दगिया  लील जाता है तम्बाकू सेवन- डॉ. महेन्द्र सिंह, निवर्तमान मुख्य चिकित्साधिकारी (हरियाणा सरकार) एवं एसोसिएट प्रोफेसर कम्युनिटी मेडिसिन 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। “आज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वैंकटेश्वरा संस्थान एवं विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” पर धूम्रपान एवं तम्बाकू सेवन के दुष्परिणामो एवं पूरे विश्व में इसके बढ़ते दुष्प्रभाव के विरुद्ध आज जन-मानस विशेष रुप से युवाओ को इससे बचाने को लेकर “राष्ट्रीय सेमीनार” का आयेाजन किया गया। जिसमे देश के सुप्रसिद्ध एक दर्जन से अधिक चिकित्सकों ने इसके दुष्परिणामो के बारे में विस्तार से समझाते हुए इन जानलेवा उत्पादों से बचने की सलाह दी । इसके अलावा “धूम्रपान निषेध” को लेकर एवं पूरे राष्ट्र में इसे पूर्ण रुप से “प्रतिबंधित” करने के लिए संस्थान परिसर में जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया ।

– “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” पर आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार व जागरूकता रैली का शुभारम्भ वैंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरि, आई.ए.एस. श्री राजेश त्यागी, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, ए.डी.एम. श्री सुरेन्द्र सिंह, एडिशनल एस.पी. राजीव सिंह, डा. बी.एन.सिंह, डा. महेंद्र सिंह, डा. हबीब उर रहमान आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

– राष्ट्रीय सेमीनार को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता चिकित्सक डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि तम्बाकू सेवन की भयावहता का अन्दाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रतिवर्ष धूम्रपान विश्व में 70 लाख से अधिक लोगो की जान ले लेता है । जिसमें 40 लाख से अधिक लोग “प्लमोनरी कैन्सर” (फेफड़ो के कैन्सर) से ही मर जाते है ।

– वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष, वैंकटेश्वरा समूह  डा. सुधीर गिरि ने कहा कि विश्वविद्यालय के मेरठ/ गजरौला दोनो कैम्पस अपने शिक्षको एवं छात्र-छात्राओ के साथ मिलकर धूम्रपान के विरूद्ध जागरुकता अभियान चलाकर लोगो से धूम्रपान ना करने की अपील करेगे । प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि संस्थान “धूम्रपान को ना-जिन्दगी को हाँ” के सन्देश के साथ पूरे देश में सरकार से “तम्बाकू को प्रतिबंधित” करने की अपील करेगा । इसके बाद “धूम्रपान एवं तम्बाकू सेवन” के विरुद्ध परिसर में जागरुकता रैली का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय सेमीनार को विख्यात चिकित्सक डॉ. एच.के. सिंह, डॉ. एम.के. बैनर्जी, डॉ. नमिता जग्गी (दिल्ली), आदि ने भी सम्बोधित किया तथा इसके साथ ही धुम्रपान निषेध पर छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगो से धुम्रपान छोड़ने की अपील की | इस अवसर पर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. हबीब उर रहमान, कार्यक्रम संयोजक, डॉ. बी एन सिंह विभागाध्यक्ष, डॉ. महेंद्र सिंह सहायक मुख्य प्रवक्ता, डॉ. अलंकृता जैन, डॉ. रूपायन,  डॉ कोमल सैनी, नवनीत कुमार, विकास कुमार, मनीष कुमार, गजेंद्र सिंह, परवेन्द्र  कुमार भारतीय, राहुल अग्निहोत्री, अरविंद कुमार, सुदेश चौधरी, अनिकेत पंत, हम्माद अली अहमद, मिशाल अहमद, फरदीन आफताब, फरजाना बानो, सामिया फ़रहीन, मेघना पवार, शगुफ्ता खान मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे |

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!