अमरोहाउत्तरप्रदेश
बच्चों को रोजगार परक शिक्षा देकर बनाएं आत्मनिर्भरः मनमोहन सेन

जूप ऐप पर हुई ऑल इंडिया सेन दी महासंघ ट्रस्ट की 299 वीं बैठक
नवनीत अग्रवाल
नवनीत अग्रवाल
नई दिल्ली/अमरोहा। ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट की वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा हुई 299 वीं बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। समाज में बच्चों के अधिक उम्र में शादी करने पर चिंता व्यक्त की गई।
राष्ट्रीय संस्थापक एम एस ठाकुर ने कहा कि अधिक उम्र में शादी करने से बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अधिक उम्र वाली शादी से प्रजनन क्षमता पर भी प्रभाव पड़ता है। साथ ही एक जेनरेशन गैप बनता है। जिसमें आपस में तालमेल बिठाना बड़ा मुश्किल काम हो जाता है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन ने कहा कि अभी बच्चों के शिक्षा सत्र का समापन हुआ है और नए सत्र में प्रवेश लेना है। इसलिए सभी को बच्चों की क्षमता के अनुसार कोर्स का चयन कर और उनको ऐसी शिक्षा दिलाने का प्रयास करना चाहिए जो कि रोजगारपरक हो। जिससे आने वाले समय में बच्चे आत्मनिर्भर बन सकें। अभिभावकों को बच्चों पर अनावश्यक दबाव नहीं बनना चाहिए वरना बच्चे अवसाद में चले जाते हैं ।
राष्ट्रीय संयोजक गिरधारी लाल सेन ने कहा कि हम सबको आत्म चिंतन करते हुए एक अभियान चलाकर समाज को ट्रस्ट परिवार की सदस्यता लेने तथा अनावश्यक खर्चो पर नियंत्रण करने के लिए जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। अध्यक्षता राष्ट्रीय संयोजक गिरधारी लाल सैन सेन ने की तथा संचालन राष्ट्रीय महासचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने किया। सुरेश चंद्र शर्मा, मांगेराम सेन, राजकुमार गवली, कुंज बिहारी, सविता, सीमा राउत, मंजू लता सेन, रघुवीर शरण श्रीवास, देवी प्रसाद , राजेंद्र सेन, देवी प्रसाद, शिवकुमार बंसल, दिलीप एससी आदि ने विचार व्यक्त किए।



