अमरोहाउत्तरप्रदेश

अमरोहा में आसपा ने मनाया मान्यवर कांशीराम जी का 92 वां जन्मोत्सव

पार्टी के छठवें स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट ने दिलाया  2027 फतह करने का संकल्प

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। आजाद समाज पार्टी ( कांशीराम) के जिलाध्यक्ष (लीगल सेल) योगेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट ने 2027 में पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। कहा कि मान्यवर कांशीराम जी के 92 वें जन्मोत्सव पर उन्हें यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
रविवार को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम का 92 वाँ  जन्म दिवस व आजाद समाज पार्टी काशीराम का छठा स्थापना दिवस सत्यम वाटिका (निकट पुराना रोडवेज बस अड्डा) में बड़ी धूम धाम से मनाया गया ।
इसी दिन 15 मार्च को आजाद समाज पार्टी(कांशीराम) की स्थापना हुई थी । आसपा का ये छठवां स्थापना दिवस समारोह रहा । जो 2027 को फतह करने के संकल्प के साथ मनाया गया ।
आजाद समाज पार्टी ( कांशीराम ) के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार एडवोकेट ने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में जिले भर के आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौजूद रहें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी प्रदेश संगठन मंत्री पुष्पेंद्र राणा एवं भीम आर्मी के मंडल संयोजक वीरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू प्रधान के साथ ही अजब सिंह एडवोकेट, मनोज कुमार एडवोकेट, विकेश कुमार, प्रशांत फोंदापुरिया, प्रशांत अंबेडकर, हरिओम एडवोकेट, अरुण कुमार, देवीलाल भगत जी, देशबंधु सागर, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!