आज के दौर में मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखना बड़ी चुनौतीः मांगें राम चौहान
ARK Studio के ‘संवाद’ कार्यक्रम ने दिया मानसिक स्वास्थ्य,समाजिक व् कानूनी जागरूकता और सकारात्मक जुड़ाव का संदेश

नवनीत अग्रवाल
नई दिल्ली। मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, सकारात्मक सोच और सार्थक जुड़ाव को केंद्र में रखते हुए ARK Studio द्वारा 27 सितंबर 2026 को पीरागढ़ी, नई दिल्ली स्थित सिम्फनी बैंक्वेट में ‘संवाद – Meet & Greet with Fashion Show’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन धर्मार्थ समर्पण न्यास, मोनिशा मेकओवर, कृष्णा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, चाय पर चर्चा चैरिटेबल ट्रस्ट और जीव एकता फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों, प्रोफेशनल्स, वेलनेस एक्सपर्ट्स, उद्यमियों और समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया तथा मानसिक स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण और शिक्षा जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में पर्यावरणविद् मांगे राम चौहान, फिट इंडिया ब्रांड एंबेसडर पंखुड़ी श्रीवास्तव, मोहित बजाज तथा समाजसेवी एवं उद्यमी परवीन वर्मा शामिल रहे। अतिथियों ने मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक जागरूकता और समाज में सार्थक संवाद की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने ‘संवाद’ जैसे मंच को लोगों को जोड़ने और सकारात्मक संदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र मानसिक स्वास्थ्य रहा।




