अमरोहाउत्तरप्रदेश

गजरौला पहुंचे मनौना धाम के महंत ओमेंद्र सिंह महाराज, आशीर्वाद लेने को श्रद्धालुओं में मची होड़

बीकानेरवाला रेस्टोरेंट पर जलपान के लिए रुके बाबा


नवनीत अग्रवाल

अमरोहा।  गजरौला में नेशनल हाईवे पर स्थित बीकानेरवाला रेस्टोरेंट पहुंचे मनौना धाम के महंत ओमेंद्र सिंह महाराज का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। महाराज जी ने यहां रुककर जलपान किया और बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म, सेवा और धाम की परंपराओं को लेकर विशेष चर्चा की।महाराज ओमेंद्र सिंह ने कहा कि मनौना धाम ऐसा स्थान है, जहां लोग डॉक्टरों से निराश होकर अंतिम उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। बाबा द्वारा बताई गई विधि के अनुसार यहां जल पिलाया जाता है, झाड़ा लगाया जाता है और बाबा के आशीर्वाद से तमाम लोग स्वस्थ होकर लौटते हैं। हमारे धाम पर किसी भी श्रद्धालु से एक रुपये तक नहीं लिया जाता।

उन्होंने बताया कि धाम पर आने वाला हर व्यक्ति लाइन में लगकर जल और आशीर्वाद प्राप्त करता है। वर्षों से हजारों श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं यहां पूर्ण होती आई हैं।

महाराज ने यह भी कहा कि मनौना धाम केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी एक विश्वसनीय और प्रसिद्ध आध्यात्मिक धाम के रूप में जाना जाता है। विदेशों से भी बड़ी संख्या में भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां पहुंचते हैं और संतोषपूर्वक लौटते हैं।

महाराज के आगमन से गजरौला में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने महंत जी से आशीर्वाद लेकर स्वयं को धन्य महसूस किया।इस मौके पर महंत जी के साथ उनके बड़े भाई व समस्त सेवादार मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन को गरिमामय और अनुशासित बनाए रखा।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!