गजरौला में 18 को धूमधाम से निकाली जाएगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा
जय शिव नर्सिंग होम में हुई नगर ब्राह्मण सभा की बैठक में अध्यक्ष डा. रविभूषण शर्मा ने किया मंथन
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला में नगर ब्राह्मण सभा की बैठक में 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा को भव्य रूप से निकालने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। नगर अध्यक्ष डा.रविभूषण शर्मा ने इसके लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों के संग मंथन किया।
रविवार को गजरौला में खादगूजर तिराहे पर स्थित जय शिव नंर्सिंग होम पर आयोजित बैठक में तय हुआ कि शोभायात्रा का शुभारम्भ 18 अप्रैल को शाम पांच बजे बस्ती में स्थित मां ललिता मन्दिर से पूजा अर्चना करके होगा। यहां से आरंभ होने वाली शोभायात्रा अग्रसेन मार्किट, पुराना डाक खाना, ज्ञान भारती इण्टर कॉलेज, इंदिरा चौक होते हुए शिव इण्टर कालेज में पहुंचकर संपन्न होगी। नगर अध्यक्ष डा. रविभूषण शर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी अनुरोध किया कि शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें ताकि आयोजकों के साथ ही आमजन को भी कोई परेशानी न हो सके। इस मौके पर सभासद पति पंडित देवेश शर्मा, पूर्व सभासद रोहित शर्मा, देवराज शर्मा, समीर प्रभाकर, प्रमोद उपाध्याय, पुनीत भास्कर, योगेश प्रभाकर, विपिन शर्मा, उत्तम शर्मा, संतोष शर्मा, दीपक शर्मा, विपिन शर्मा, वीके शर्मा, प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे।



