श्री वैंक्टेेश्वरा विश्वविद्यालय के सामने हाईवे पर फुटओवर ब्रिज का शिलान्यास

– केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री भारत सरकार नितिन गड़करी के अनुमोदन पर लगभग 2 करोड़ की लागत से बनने वाला यह ‘‘वैंक्टेश्वरा सेतु‘‘ 28 फरवरी 2024 तक जनता को होगा समर्पित
– इसके निर्माण से जहां विश्वविद्यालय परिवार एवं आम जन मानस को सुगम यातायात सुविधाऐं मिलेंगी, वहीं दूसरी ओर पूर्व में हुईं सैकड़ोें सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृति को रोका जा सकेेगा – डा. सुधीर गिरी चेयरमेन वैंक्टेश्वरा समूह
– मार्च 2024 के प्रथम सप्ताह से यह ‘‘वैंक्टेश्वरा सेतु‘‘ विश्वविद्यालय कर्मियों एवं आमजनमानस के लिए उपलबध होगा – डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वैंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान।
– ‘‘वैंक्टेश्वरा सेतु‘‘ राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने सभी उपरिगामी पुलों से बिल्कुल अलग, बेहद सुरक्षित एवं शानदार होगा, ललित तिवारी जनरल मेनेजर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-09
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। अमरोहा जनपद में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे 09 पर स्थित श्री वेंक्टेश्वर विश्वविद्यालय/ संस्थान के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के साथ ही आसपास के गांवों के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें हाईवे पार करने के लिए जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ेगी। वह आसानी से सीढ़ियां चढ़कर पैदल चलते हुए यहां आ-जा सकेंगे। यूनिवर्सिटी के मेन गेट के सामने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के अनुमोदन के बाद फुटओवर ब्रिज ‘‘वैंक्टेश्वरा उपरिगामी सेतु‘‘ का शिलान्यास किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रबंधक ललित तिवारी ने बताया कि लगभग दो करोड़ की लागत से बनने वाला यह फुटओवरब्रिज मार्च 2024 में आम जनता को समर्पित हो जाएगा।
सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्री वैंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के मुख्य द्वार के सामने अपराहृन डेढ़ बजे समूह चेयरमेन डा. सुधीर गिरि, राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रबंधक ललित तिवारी, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, सीईओ अजय श्रीवास्तव, एनएच के अधिकृत कॉन्ट्रेक्टर डीएस वशिष्ट आदि ने विधिवत पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया। समूह चेयरमेन डा. सुधीर गिरि ने कहा कि इस ‘‘वैंक्टेश्वरा सेतु‘‘ के निर्माण से आमजन को राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने में सुगमता होगी। वहीं दूसरी ओर पिछले कुछ सालों में हुई सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर समूह के प्रधान सलाहकार प्रो. वीपीएस अरोड़ा, सलाहकार आरएस शर्मा, डा. तेजपाल सिंह, डा. राजेश सिंह, डा. दिव्या गिरधर, डा. योगेश्वर शर्मा, डा. अनिल जयसवाल, डा. एसएन साहू, मेरठ परिसर से डा. प्रताप सिंह, अरुण गोस्वामी, डा. दिनेश सिंह, सुनील कुमार भगवानिया, मारूफ चौधरी, एसएस बघेल एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।








