कृत्रिम अंग एवं कान की मशीन पाकर खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे

अमरोहा में डीएम राजेश कुमार त्यागी एवं शिक्षक विधायक डा. हरि सिंह ढिल्लों ने किया वितरण
भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी एवं दर्जा राज्यमंत्री ओमप्रकाश गोला भी रहे मौजूद
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। रविवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में विकास भवन परिसर में दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जनपद के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व कान की मशीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम राजेश कुमार त्यागी, शिक्षक विधायक डा. हरि सिंह ढिल्लों, भाजपा के जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी एवं दर्जा राज्य मंत्री ओमप्रकाश गोला की उपस्थित में गुब्बारे उड़ाकर किया गया। दिव्यांगजनो को 560 कृत्रिम अंग और 26 कान की मशीनों का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति अपने को सामान्य व्यक्ति से कम ना समझे। ये किसी भी कीमत पर अन्य से कम नहीं हैं। कहा कि दिव्यांगों को केवल अच्छी सुविधाएं और ध्यान देने की जरूरत है। ये सामान्य व्यक्ति से बहुत कुछ अच्छा कर सकते हैं । कहा कि वह अपने को बोझ ना समझें और हीन भावना न पनपने दें। शिक्षक विधायक डा. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों में भी अच्छी प्रतिभाएं छिपी होती हैं। केवल उनको निखारने की जरूरत है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी आशीष कुमार, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी शिखा, सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।












