अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

टीबी रोग मिटाने के प्रति जागरूकता को जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन ने प्रशासन को सौंपे दो वाहन

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के सहयोग से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय अमरोहा को प्राप्त दो  टीबी रोग समापन जागरूकता वाहन को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे , मुख्य विकास अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ल, अपर जिलाधिकारी भगवानशरण, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह एवं भाजपा के  जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।शुक्रवार को गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित एवं जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन में मेडिकल हेड डाक्टर सुजिंदर फोगाट जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के दो टीबी रोग जागरूकता वाहनों को लेकर अमरोहा कलेक्ट्रेट पहुंचे और इन्हें डीएम को सौंपा। यहां डीएम बीके त्रिपाठी ने बताया कि 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है। इसके एक सप्ताह पहले ही लोगों को जागरूक  करने के लिए दो वाहन रवाना किये जा रहे हैं । कहा कि यह वाहन जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घूमेंगे। इनमें मौजूद टीम  टीबी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करेगी कि टीबी रोग को कैसे समाप्त किया जा सकता है।   यह ऐसा रोग नहीं है,  जिसका इलाज नहीं किया जा सकता है।  इससे कैसे बचा जाए? क्या क्या सावधानियां बरती जाएं , कौन सी दवा खाई जाए ,दवा कहां पर मिलेगी?  इन सब से लोगों को जागरूक करने के लिए यह वाहन रवाना किए गए हैं।  जिलाधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही जनपद मे जुबिलेंट के सहयोग से आईवीआरएस सिस्टम भी लागू होगा। जिसके तहत जनपद टीबी मरीजों से जानकारी ली जाएगी कि वह  दवा खा रहे हैं या नहीं। यदि दवा नहीं खा रहे हैं तो एक बटन दबाना पड़ेगा। जिससे कि उनके घर पर दवा पहुंच जाएगी ।  कहा कि हमारा प्रयास है कि जल्द ही हमारा यह जनपद टीबी रोग से मुक्त हो सके । इस अवसर पर टीवी रोग समाप्ति प्रतिज्ञा हस्ताक्षर  अभियान  के तहत अधिकारियों ने जागरूकता वाहनों पर लगे बैनर पर हस्ताक्षर भी किए। वहां मौजूद राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्योनाथ सिंह प्रजापति ने जुबिलेंट के इस पुनीत कार्य के लिए प्रबंधन की प्रशंसा की। 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!