जुबिलेंट एग्री एंड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने सर्वाधिक 9.89 करोड़ जीएसटी राशि जमा की, यूनिट हेड देवेंद्र बंसल सम्मानित
अमरोहा जनपद में मनाया गया दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य की पूर्व संध्या पर व्यापार कल्याण दिवस

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में भरतिया समूह की गजरौला में स्थित औद्योगिक इकाई जुबिलेंट लगातार कार्य कर रही है। समूह की जुबिलेंट एग्री एंड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने सर्वाधिक जीएसटी की राशि 9.89 करोड़ जमा करके जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए डीएम निधि गुप्ता वत्स एवं मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
शनिवार को अमरोहा में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लखनऊ से सजीव प्रसारण देखा गया और भारत के कुशल योद्धा प्रसिद्ध सेनापति महाराणा प्रताप के सहयोगी दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस को व्यापार कल्याण दिवस के रूप में भव्यता के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर इस अवसर पर जनपद के टॉप-05 व्यापारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सर्वाधिक जीएसटी दिया है। जिसमें गजरौला में स्थित जुबिलेंट एग्री एंड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड द्वारा 9.89 करोड़ देने के लिए यूनिट हेट देवेंद्र बंसल के साथ ही हाईवे ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 9.45 करोड़ देने पर सम्राट अग्रवाल, फैब्रिक पावर सॉल्यूशन द्वारा 4.96 करोड़ देने पर नौशाद अली,, सत्यमूर्ति एंड कंपनी द्वारा 3.83 करोड रुपए और पायनियर इंडस्टरीज अमरोहा द्वारा 2.6 करोड़ देने पर मनीष अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनके साथ ही जनपद के व्यापार उद्योग मंडल के पदाधिकारी को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अमरोहा गुरविंदर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, राज्यकर विभाग के उपायुक्त महेश चंद्र, आरके मौर्य, आलोक श्रीवास्तव आदि भी मौजूद रहे।



