अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़
पत्रकार डा. जगदेव सिंह प्रजापति ‘पद्मश्री नेशनल एक्सीलेंस ऑनर अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित
लोकप्रिय समाचार पत्र दर्शन उजाला केसंपादक भी हैं अमरोहा जनपद निवासी डा.जगदेव सिंह प्रजापति

नवनीत अग्रवाल
नई दिल्ली। सामाजिक सेवा, जनजागरूकता और जनहित के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने पर पत्रकार डा. जगदेव सिंह प्रजापति को ‘पद्मश्री नेशनल एक्सीलेंस ऑनर अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। यदर्शन ह सम्मान उन्हें उनकी समर्पित कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति निरंतर सेवा भाव के लिए प्रदान किया गया।
भारत के प्रतिष्ठित मंच ‘भारत केयर सेवा फाउंडेशन’ द्वारा जारी इस प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि डा. जगदेव सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अपराध निरोधक समिति में राष्ट्रीय चेयरमैन (कारागार पर्यवेक्षक) के रूप में बंदी जीवन सुधार, अपराध नियंत्रण एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इसके साथ ही वे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री समर्थन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शासन-प्रशासन और समाज के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं।

पत्र में यह भी उल्लेखित है कि डा. जगदेव सिंह प्रजापति ‘दैनिक दर्शन उजाला’ के संपादक के रूप में जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा दे रहे हैं और समाज में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से सामाजिक सुधार, सुशासन समर्थन एवं जनकल्याण की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है।संस्था के निदेशक डा. संजय तिवारी द्वारा हस्ताक्षरित इस सम्मान पत्र में कहा गया है कि डा. प्रजापति का समर्पण और कार्य समाज के विकास और राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रेरणादायक है। उनके कार्यों से न केवल सामाजिक चेतना का विस्तार हुआ है, बल्कि कई लोगों को जनसेवा के लिए प्रेरणा भी मिली है।इस सम्मान की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों,जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने डा. प्रजापति को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।



