शिक्षा का मतलब नौकरी नही बल्कि नैतिकता, सहनशीलता, देश के प्रति कर्तव्य है: हरि स्हि ढिल्लो
अमरोहा में अधिकारियों के संग देखा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वाराणसी से सजीव प्रसारण

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। शिक्षक विधायक हरिसिंह ढिल्लो की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी (काशी) के शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय से स्कूल चलो अभियान 2026 का सजीव प्रसारण देखा गया।

शिक्षक विधायक ने कहा कि प्रारम्भिक शिक्षा की जानकारी बच्चे को परिवार कराता है और इसके बाद की अन्य जानकारी शिक्षक ही कराता हैै, उन्होनें सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ प्रेरित करते हुये कहा कि बच्चे मन लगाकर ध्यानपूर्वक, ईमानदारी के साथ पढ़ें, सरकार समाज, अभिभावक आपके साथ है। बच्चे जिला, मण्डल, प्रदेश, भारत में नाम रोशन कर सकतें है यदि उन्हें सही से मार्गदर्शन मिल जाये। उन्होनें कहा कि सभी अभिभावक/अध्यापक का यह दायित्व होगा कि कोई भी बच्चा घर में न बैठें और स्कूल अवश्य जाये। सरकार भी चाहती है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह। उन्होनें कहा है कि य जो 3 साल तक के बच्चे हैं वह आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत होंगे. जबकि 6 साल तक के बच्चों का एडमिशन बेसिक स्कूलों में कराया जाएगा। कक्षा 5 पास करने वाले बच्चों का कक्षा 6 में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में और कक्षा आठ पास करने वाले बच्चों का एडमिशन कक्षा नौ में और कक्षा 10 पास करने वाले बच्चों का एडमिशन कक्षा 11 में कराया जाएगा। विधायक ढिल्लो ने कहा कि शिक्षा की जो नई ज्योति भारत सरकार के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने जो जलायी है व राष्ट्र के निर्माण व बच्चों के भविष्य उज्जवल करने में अहम भूमिका अदा करता है और एक श्रेष्ठ भारत के निर्माण के मार्ग का प्रशस्त करता है। इस जनपद को नई ऊचाईयों तक ले जायेगें। हमारे बच्चे, हम, आज सभी संकल्प लेते हैं और अपने कर्त्तव्यों का उचित प्रकार निर्वहन करेगें। उन्होने कहा कि शिक्षा की मतलब नौकरी नही बल्कि शिक्षा का मतलब नैतिकता, सहनशीलता, देश के प्रति कर्तव्य है। नये सत्र का प्रारम्भ हुआ है इसके लिये उन्होनें प्राधानाचार्याें को शुभकामनायें दी।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गरिमा सिंह ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार है और सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करना करें। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि वे घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. मोनिका सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहें, सभी को शिक्षा का समान अवसर प्राप्त हो सके, संविधान में भी लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना की विभिन्न सुझाव दिये गये हैं। लोक कल्याणकारी राज्य का उद्देश्य होता है कि सभी को मजबूत शिक्षा व स्वास्थ्य के अवसर सुलभ हो सके और बच्चे देश के निर्माण में अपना योगदान देने के साथ-साथ अपना भविष्य उज्जवल कर स्वाबलम्बी व कुशल नागरिक बन सके। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



