अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री वेंक्टेश्वरा में 42 छात्र-छात्राओं का बिरला समूह की आटोमोबाइल कंपनी न्यू एलन बैरी वर्क्स लि​. में चयन 

युवाओ को मिला शानदार कैरियर विकल्प, दो अगस्त से सभी चयनित अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग। एक शैक्षणिक वर्ष में रिकार्ड 972 स्टूडेन्ट्स का प्लेसमेन्ट। 

न्यू एलन बैरी कम्पनी के वरिष्ठ प्रबन्धक (प्रोडक्शन) डीएस रावत, एचआर मैनेजर सीके झा ने चयनित छात्र-छात्राओं को प्रदान किये ऑफर लेटर

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में देश की प्रतिष्ठित आटोमोबाइल कंपनी न्यू एलन बैरी वर्क्स लिमिटेड द्वारा ’’कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव’’ का आयोजन किया गया। जिसमें गजरौला एवं मेरठ परिसर के 300 से अधिक छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया। तीन राउण्ड के कठिन साक्षात्कार के बाद कम्पनी ने 42 छात्र-छात्राओ को जाॅब के लिए चयनित कर संस्थान प्रबन्धन के साथ मिलकर उनको ऑफर लेटर प्रदान किये। वेंक्टेश्वरा समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी एवं समूह चेयरमैन के प्रधान सलाहकार प्रोफेसर वीपीएस अरोड़ा ने चयनित छात्र-छात्राओ को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कौशल विकास के द्वारा वेंक्टेश्वरा के छात्र-छात्राएं देश-विदेश में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। हम अपने यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शानदार, सुरक्षित एवं स्थायी कैरियर देने के लिए दृढसंकल्पित हैं।   

बुधवार को श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डाक्टर सीवी रमन सभागार में ’’कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव’’ का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, प्रधान सलाहकार डाक्टर वीपीएस अरोड़ा, कुलपति डाक्टर राकेश यादव, न्यू एलन बैरी के वरिष्ठ प्रबन्धक डीएस रावत, एचआर मैनेजर सीके झा, कुलसचिव डाक्टर पीयूष पाण्डेय आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि वैश्विक मंदी एवं कोरोना महामारी के बाद भी देश के ’’स्किल्ड युवाओं’’ की विशेष रूप से इंजीनियरिंग, हैल्थ एवं फार्मा सेक्टर में ढेरों रोजगार सम्भावनाएं है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के ’’स्किल इण्डिया-डिजीटल इण्डिया’’ जैसी कल्याणकारी शानदार योजनाओं से प्रेरणा लेकर देश निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है। हम अपने यहां अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को एक सुरक्षित कैरियर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।  

इस अवसर पर डाक्टर राजेश सिंह, डाक्टर मोहित शर्मा, एसवीयू सलाहकार आरएस शर्मा, प्लेसमेंट निदेशक डाक्टर अनिल कुमार जयसवाल, मारूफ चैधरी, विक्रांत चौधरी, अरुण गोस्वामी, एसएस बघेल, डाक्टर विवेक सचान, डाक्टर ज्योति सिंह, डाक्टर स्वाति सिंह, दीपिका वर्मा, आशी नायर, प्रीतपाल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!