श्री वेंक्टेश्वरा समूह का 24 वां स्थापना दिवस एवं समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि का जन्मोत्सव मनाया

स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने बढ-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 156 यूनिट रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने की ली शपथ
समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि का 52 वां जन्मदिवस प्रबन्धन एवं स्टाफ ने छात्र-छात्राओं के साथ 52 किलो का केक काटकर मनाया
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान का 24वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने अपने जन्मदिवस पर अमरोहा, मेरठ समेत वेस्ट यूपी के गरीब लोगों के लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित एक दर्जन से अधिक कल्याणकारी योजनाओं का शुभारम्भ किया। रक्तदान शिविर, रूद्राभिषेक, सांस्कृतिक संध्या, पौधरोपण, भण्डारा समेत कई आयोजन किये गये।
श्री वेंक्टेश्वरा समूह के स्थापना दिवस एवं समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि के जन्मदिवस समारोह का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, प्रधान सलाहकार डाक्टर वीपीएस अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति डाक्टर राकेश यादव आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। समूह चेयरमेन डाक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि वेंक्टेश्वरा समूह पिछले दो दशक से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी रहा है। इसके 24 वें स्थापना दिवस पर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ’’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बीपीएल कार्डधारक दो सौ गरीब गर्भवती महिलाओं की अपने हाॅस्पीटल में निशुल्क डिलीवरी कराने का संकल्प लेतेेेेे हुए साठ साल से ऊपर आयु के गरीब बुर्जुगों की आंखों का निशुल्क आपरेशन, निशुल्क चश्मा समेत बीकाॅम, बीबीए, बीसीए पाठयक्रमों में प्रतिवर्ष दो दर्जन गरीब बच्चियों को निशुल्क शिक्षा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक दर्जन से अधिक चिकित्सा एवं शिक्षा की निशुल्क कल्याणकारी योजनाओ का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर कुलसचिव डाक्टर पीयूष पाण्डे, मेरठ परिसर निदेशक डाक्टर प्रताप सिंह, डाक्टर राजेश सिंह, डीन मेडिकल डाक्टर संजीव भट्, मुख्य प्रबन्धक विम्स एमए चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर आईबी राजू ,एडीशनल लीगल डायरेक्टर देवप्रताप सिंह, डाक्टर इकराम इलाही, डाक्टर संजय तिवारी, डाक्टर मोहित शर्मा, डाक्टर विवेक सचान, डाक्टर योगेश्वर शर्मा, डाक्टर एसएन साहू, आनंद नागर, डाक्टर राजवर्धन, डाक्टर एना ऐरिक ब्राउन, नीतूश्रीपाल, सीएफओ विकास भाटिया, सीए दशमीत बग्गा, गुरूदयाल सिंह कटियार, ब्रजपाल, दीपक कुमार, अलका सिंह, मारूफ चौधरी, विशाल शर्मा, राजीव सिंह, अरूण गोस्वामी, सतेंद्र सिंह बघेल, फरहीनजहां, दीपक कुमार, संजीव राजपूत, नीरज गिरि, प्रीतपाल मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।









