अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

अमरोहा में राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने टीबी रोग पर अंंकुश लगाने को जुबिलेंट द्वारा तैयार आईवीआर सिस्टम किया लांच

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा।  जनपद के गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड एवं जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन ने जनपद में टीबी रोग को जड़ से खत्म करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए जुबिलेंट ने आईवीआर सिस्टम तैयार किया है। शनिवार को प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर अमरोहा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के गन्ना विभाग एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने इसे लांच किया। शनिवार को अमरोहा में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित एवं जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन में मेडिकल हेड डाक्टर सुजिंदर फोगाट ने डीएम बीके त्रिपाठी से मुलाकात कर जुबिलेंट द्वारा तैयार किए गए इस सिस्टम के बारे में बात की। इसके बाद निवर्तमान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला ने राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार को जुबिलेंट द्वारा तैयार आईवीआर सिस्टम के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में 26 फीसदी टीबी रोगी भारत में हैं। इनमें 1350 रोगी अमरोहा जनपद में हैं। जुबिलेंट के इस सिस्टम के जरिए अब प्रतिदिन प्रत्येक तीस मिनट के बाद टीबी रोगी के मोबाइल पर एक कॉल जाएगी। आपने दवा खा ली है तो एक दबाएं। नहीं खाई है तो दो दबाएं। दवा उपलब्ध नहीं है तो तीन दबाएं और विशिषज्ञ से बात करने के लिए पांच दबाएं। उन्होंने कहा कि जुबिलेंट के इस सिस्टम से जनपद में टीबी रोगियों पर निगहबानी करना आसान हो जाएगा। वहीं जुबिलेंट द्वारा विश्व टीबी रोग दिवस से कई दिन पूर्व से जनपद के विभिन्न स्कूल कालेजों में तीन चरणों में कराई गई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शामिल पांच छात्राओं को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने जुबिलेंट द्वारा प्रदत्त उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश गोला, गजरौला की ब्लाक प्रमुख पति एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, आयुष चौधरी, रामरतन सिंह जाटव आदि के साथ ही भाजपा के कई पदाधिकारियों के अलावा, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, एडीएम भगवानशरण, सीएमओ डाक्टर राजीव सिंघल आदि भी मौजूद रहे। 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!