अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल, गजरौला के छात्र गीतांश ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज में बनाई राष्ट्रीय पहचान

- देशभर के प्रतिभागियों में टॉप 100 अचीवर्स में स्थान प्राप्त किया 

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल, गजरौला के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि कक्षा 9 के छात्र गीतांश चौधरी ने सीबीएसई, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2025 प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर के प्रतिभागियों में टॉप 100 अचीवर्स में स्थान प्राप्त किया है।
विशेष बात यह है कि वह अपने जिले से इस उपलब्धि को हासिल करने वाले एकमात्र छात्र हैं।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए गीतांश चौधरी को सीबीएसई, नई दिल्ली द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जो विद्यालय में प्राप्त हुआ। साथ ही विद्यालय की ओर से उन्हें एक शील्ड देकर सम्मानित किया गया।शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, निदेशक पुनीत सिंह, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र चतुर्वेदी एवं विद्यालय समन्वयक साक्षी सिंह ने संयुक्त रूप से गीतांश चौधरी को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र प्रत्येक वर्ष विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। विद्यालय परिवार ने गीतांश चौधरी को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!