अमरोहाउत्तरप्रदेश

गरीब परिवारों की शादी कराएगा ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट

300वीं वीडियो कॉन्फ्रेंस की मीटिंग में बोले कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन सैन

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने कहा कि निकट भविष्य में ट्रस्ट के माध्यम से युवक युवती परिचय सम्मेलन के साथ-साथ सामूहिक विवाह पर भी कराने का प्रयास किया जाएगा।

रविवार को जूम ऐस पर हुई बैठक में राष्ट्रीय संस्थापक एस ठाकुर ने कहा कि 2019 से लगातार हम वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से तथा  वार्षिक अधिवेशन के द्वारा एक दूसरे से जुड़कर सभी के सुख-दुख में शामिल होकर समाज उत्थान के लिए योजनाएं बनाते हैं और उनको कार्यान्वित करने का प्रयास करते हैं। राष्ट्रीय संयोजक गिरधारी लाल सेन ने कहां यह 6 वर्षों का सफर बहुत ही सुख अनुभूति लेकर आया है। जिसमें हम सब ने मिलकर सेन विकास निधि के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का मदद करने की कोशिश की।  राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश राठौड़ ने कहा कि हमारा संगठन दक्षिण भारत में भी अपनी कार्यशाली के कारण मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और हमारी सदस्य संख्या बढ़कर ट्रस्ट को मजबूती प्रदान करने का है। अमरोहा जनपद के गजरौला निवासी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन ने कहा कि इस 300 वीं वर्चुअल बैठक तक  के सफर में हमने समाज को मार्गदर्शन करने और आप सबके माध्यम से समाज को अच्छे-अच्छे मार्गदर्शन  देने का प्रयास किया है तथा भविष्य में भी ट्रस्ट की योजना के अनुसार आर्थिक रूप से पिछड़े हुए सेन  परिवारों का पढ़ाई लिखाई में सहयोग करना साथ ही समाज में जो कुरीतियां प्राप्त हैं उन सब का अंत करने का प्रयास जारी रहेगा। निकट भविष्य में ट्रस्ट के माध्यम से युवक युवती परिचय सम्मेलन के साथ-साथ सामूहिक विवाह पर भी करने का प्रयास किया जाएगा। जिससे हमारी मेहनत से कमाया गया धन व्यर्थ दिखावे में खर्च ना हो और हम अपने परिवार तथा समाज का विकास कर सकें। ट्रस्ट द्वारा की गई इस 300वीं में वर्चुअल मीटिंग में दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, राजस्थान, पंजाब, उत्तरांचल, बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश सहित 18 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर राजकुमार गवली, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश चंद्र शर्मा, राजेंद्र सेंन, चुन्नीलाल, जयप्रकाश सिंह, घनश्याम ठाकुर, दिलीप, सीमा रावत, नीलम सेन, महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा छानीवाला, सुमन सेन, कपिल ठाकुर, बेनी प्रसाद, रघुवीर शरण, श्रीवास जयचंद, मांगेराम सेन, देवी शरण, अर्जुन राज, विजेंद्र सिंह, कुंज बिहारी, सविता, ब्रजकिशोर वर्मा, मोनू सेन, डॉक्टर प्रवीण कुमार, जय राम दिवाकर, त्रिलोकचंद नमन, नवीन, ओंकार सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा, जय राम दिवाकर, कृष्ण लाल, मास्टर बलवंत सिंह, खूब सिंह आदि ने विचार व्यक्त‌ किए।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!