अमरोहाउत्तरप्रदेश

गजरौला निवासी शिक्षक जयवीर सिंह का संगठन में बढ़ा कद, बनाए गए प्रचार मंत्री

लखनऊ में हुई उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ( संबंध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ) की प्रदेश कार्य समिति की बैठक

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ( संबंध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ) की प्रदेश कार्य समिति की लखनऊ में हुई  बैठक में गजरौला निवासी शिक्षक जयवीर सिंह जिला मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद अमरोहा को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रचार मंत्री  की जिम्मेदारी दी गई। जयवीर सिंह को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर शिक्षकों में खुशी की लहर है। जयवीर सिंह ने कहा कि वह शिक्षकों के हितों में कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर सुशील नागर जिलाध्यक्ष, सत्यपाल सिंह मांडलिक मंत्री, अजय सिंह जिला कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!