अमरोहाउत्तरप्रदेश
गजरौला में अल्पाहार को रुके उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी
समाजसेवी राहुल सागर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया अभिनंदन
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी गजरौला में हाईवे किनारे स्थित कुंदन रेस्टोरेंट में रुके। यहां समाजसेवी राहुल सागर ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी दिल्ली से रूद्रपुर जा रहे थे। इस दौरान वह अल्पाहार के लिए गजरौला में हाईवे किनारे स्थित कुंदन रेस्टोरेंट पर रुके। इस मौके पर समाजसेवी राहुल सागर के साथ ही अनुज, मनोहर सिंह, विक्रम सिंह आदि भी मौजूद रहे।



