अमरोहाउत्तरप्रदेशबिजनौरमुरादाबादमेरठ

मुरादाबाद में सिटी ऑटो रिक्शा वेलफेयर के शिविर में यातायात नियमों के अनुपालन पर जोर

कांठ रोड पीवीआर सिनेमा चौराहा के पास महासचिव ओमकार सिंह चौहान के  नेतृत्व में हुआ आयोजन

नवनीत अग्रवाल
मुरादाबाद। सिटी ऑटो रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रथम कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि पवन राठी यातायात उप निरीक्षक और विशिष्ट अतिथि किशन लाल सिंह अध्यक्ष ऑटो यूनियन ने किया। मुख्य अतिथि पवन राठी ने कहा कि ऑटो रिक्शा ड्राइवरों को नशा नहीं करना चाहिए। ऑटो रिक्शा में तीन सवारी पीछे बिठाकर सुरक्षित चलना चाहिए। किशनलाल सिंह ने कहा कि अभियान चलाकर  मुरादाबाद में ड्राइवर भाइयों को सदस्य बनाएंगे।
महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि पूरे मुरादाबाद में पांच कैंप लगाएं जाएंगे। कहा कि किसी सवारी का सामान ऑटो रिक्शा में रह जाता है तो उसका सामान वापस दिलाने का प्रयास यूनियन का होगा और यातायात संबंधित कार्य कैंप कार्यालय  पर ही निपटाए जाने का प्रयास करेंगे जिससे सड़क पर किसी भी सदस्य को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम में चंद्रपाल सिंह उपाध्यक्ष, राकेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह रावत सचिव, जाहिद हुसैन, नजरुल पाशा, दीपक पाल, मोहम्मद मुन्ना, चंद्रप्रकाश, जयप्रकाश, शादाब,समुदीन, जगतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!