अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

लखनऊ राजभवन में राज्यपाल से मिले श्री वैंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी

– समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में डा. राजीव त्यागी ने महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पुष्प गुच्छ एवं लार्ड वैंकटेश्वरा की मूर्ति भेंट कर किया अभिनंदन

– डा. राजीव त्यागी ने श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय द्वारा नयी शिक्षा नीति को शत प्रतिशत लागू करने और उच्च शिक्षा एवं जन-स्वास्थ्य के लिए किये जा रहे शानदार कार्यों के अलावा महिला सशक्तिकरण, नशामुक्त भारत, जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत किये जा रहे कार्यों की रिपोर्ट राज्यपाल को प्रस्तुत की 

– श्री वैंकटेश्वरा समूह द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गजरौला विशेष रूप से अपेक्षाकृत पिछड़े  एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा, जन-स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर किये जा रहे शानदार कार्यों की प्रशंसा करते हुए महामहिम राज्यपाल ने अपने “शुभकामना संदेश” में कहा कि भगवान तिरुपति जी के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय समाज एवं देश के प्रति उत्कृष्ट काम करते हुए प्रभावी तरीके से राष्ट्र धर्म के कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है।

नवनीत अग्रवाल 

लखनऊ/अमरोहा। आज का दिन श्री वैंकटेश्वरा समूह के लिए बेहद खास रहा | श्री वैंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. सुधीर गिरि के निर्देश पर श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति एवं समूह चेयरमैन के आधिकारिक प्रतिनिधि शिक्षाविद डा. राजीव त्यागी ने लखनऊ राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा, जनस्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार विगत पन्द्रह वर्षों से किये गये प्रभावी कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।  राज्यपाल ने श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे शानदार कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपने “शुभकामना संदेश” में श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय द्वारा शानदार प्रभावी तरीके से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने एवं भविष्य के लिए स्किल्ड युवाओं की फौज तैयार करने का आह्वान  किया है  जो कि विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्तर प्रदेश एवं देश का मजबूती से प्रतिनिधित्व कर सकें। 

डा.राजीव त्यागी ने राजभवन में प्रस्तुत की रिपोर्ट….

मंगलवार को संस्थापक अध्यक्ष एवं कुलाधिपति डा. सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि एवं श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने अपरान्ह एक बजे लखनऊ राजभवन में गवर्नर आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट करते हुए श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय द्वारा “नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति” को अपने विश्वविद्यालय में शत-प्रतिशत लागू करते हुए उच्च शिक्षा, जन- स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे प्रभावी कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

ये कहा राज्यपाल ने….

अपने लिखित “शुभकामना संदेश” में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि बहुत ही शानदार रोजगारपरक “नई शिक्षा नीति” को शत-प्रतिशत लागू करने पर श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं उसकी पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं। मुझे आशा है कि आप निकट भविष्य में भी “उत्कृष्ट शिक्षा, मानव स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण” की दिशा में लगातार काम करते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।

इन्होंने दीं शुभकामनाएं….

 श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी की महामहिम राज्यपाल से उच्च शिक्षा पर शिष्टाचार भेंट एवं महामहिम द्वारा श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के शानदार शैक्षणिक कार्यों के लिए “शुभकामना संदेश” देने पर डा. राजीव त्यागी को बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनको बधाई देने वालों में श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रधान सलाहकार एवं कुमाऊँ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. वीपीएस. अरोड़ा, पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एके शुक्ला, सीईओ अजय श्रीवास्तव, समूह सलाहकार आर.एस शर्मा, कुलसचिव डा. पीयूष पांडेय, डा. दिव्या गिरधर, डा. स्नेहलता, डा. मोहित शर्मा, डा. योगेश्वर शर्मा, डा. राजेश सिंह, डा. संजीव भट्ट , डा. नीतू पंवार, डा. राहुल कुमार, डा. आशुतोष सिंह, डा. टी.पी. सिंह, डा. राजवर्धन, डा. दिनेश गौतम, डा. विश्वनाथ झा, मेरठ परिसर से डा. प्रताप मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि रहे।|

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!