गौशाला में सूखा भूसा देखकर डीएम राजेश कुमार त्यागी ने बीडीओ को किया कड़ा

डीएम ने सीडीओ और एडीएम के संग किया सांथलपुर और गुरेठा गौशाला का निरीक्षण
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव के संग हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव साथलपुर और गुरेठा में स्थित गौशाला का निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने गौशाला संरक्षक से गौशाला में में संरक्षित गौवंश, बीमार गौवंश, खली-चोकर, हरा चारा, भूसा की उपलब्धता, ठंड के दृष्टिगत गौवंश को काऊ कोट की व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी गौवंश गौशाला में बीमार नहीं रहना चाहिए। डॉक्टर एक दिन में कम से कम दो बार उनका चेकअप करें । बीमार पशुओं को गौशाला से अलग रखकर उनका समुचित इलाज किया जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक गौशाला में गायों के लिए हरा चारा भूसा के साथ अवश्य मिलाकर दिया जाए। साथ ही साथ चारे में खली चोकर भी मिलाया जाए । भूसे के साथ खली चोकर और हरा चारा मिलाकर दिए जाने में किसी प्रकार के लापरवाही ना किया जाए । जिलाधिकारी ने भूसे के साथ हरा चारा और खली चोकर मिलाए जाने का परीक्षण भी किया। केवल सूखा भूसा देखकर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी पर नाराजगी व्यक्ति की । जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जो गौ बंश बाहर घूम रहे हैं। अभियान चला कर उनको गौशाला में संरक्षित किया जाए । यह सुनिश्चित किया जाए की कोई भी गौ वंश बाहर टहलता ना मिले।










