जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी को विकास भवन के निरीक्षण में दफ्तरों से नदारद मिले अधिकारी और कर्मचारी

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों में अधिकांश अधिकारी एवं कर्मचारी नहीं मिले। इस पर खफा डीएम ने सभी का स्पष्टिकरण तलब कर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि इनमें कई सरकारी काम से लखनऊ गए हैं। इस पर डीएम ने उनका यात्रा कार्यक्रम उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए ।
सोमवार को डीएम राजेश कुमार ने सरकारी मशीनरी की नब्ज टटोलने के लिए विकास भवन का निरीक्षण किया। विकास भवन के निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी भगवान शरण को अधिशासी अभियंता विद्युत के कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए भेजा। अधिशासी अभियंता विद्युत अनुपस्थित मिले। जिस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। इनके साथ ही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में अतुल कुमार गुप्ता (वरिष्ठ सहायक), सन्दीप कुमार , जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में इकबाल सिंह(कनिष्ठ सहायक), जिला प्रोबेशन कार्यालय में मन्जू रानी, धर्मेन्द्र कुमार , हरवीर सिंह , अभिषेक , शबीहा फात्मा , गजेन्द्र सिंह , सत्यमा सिंह (महिला कल्याण अधिकारी), अपर जिला विकास अधिकारी कार्यालय में शान्तनु मिश्रा (वसूली सहायक), जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में भानू प्रताप(लेखाकार), राजकुमार, अशिया खान , नदीम खान , अशरद अली , जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में हरिओम ,अंकित शर्मा , कौशल विकास कार्यालय में जयप्रकाश सिंह , श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय में शफीक अहमद खां , साजिद अली , नवनीत कुमार ,सादिक हुसैन और उपायुक्त स्वतः रोजगार कार्यालय में राजेश कुमार अनुपस्थित पाए गए। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अमरेंद्र प्रताप, अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, अपर जिलाधिकारी मायाशंकर यादव सहित अन्य संबंधित भी मौजूद रहे।
वहीं डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि जिन अधिकारियों पर अन्य जनपदों का भी चार्ज है। वह दिन निर्धारित करें और संबंधित जनपद के कार्यालय में बैठकर अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन गुणवत्तापूर्ण करें । किसी भी अधिकारी और स्टाफ की देरी से आने की बात संज्ञान में आई तो अग्रिम निरीक्षण पर बड़ी कार्यवाही की जा सकती है।








