अमरोहाउत्तरप्रदेश

धनौरा पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने अमरोहा में किया  “अमरोहा के अग्रबंधु” पुस्तक का विमोचन 

अमरोहा में लेखक डा. दीपक अग्रवाल द्वारा रचित पुस्तक के विमोचन में मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता प्रवीण 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। मंडी धनौरा के पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल ने अमरोहा में लेखक डा. दीपक अग्रवाल द्वारा रचित पुस्तक “अमरोहा के अग्रबंधु” का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज देश की आर्थिक रीढ़ है। समाज के लोगों को अपनी ताकत पहचाननी होगी और एकजुट होकर समाज को मजबूत करना होगा।

रविवार को अमरोहा में स्वामी विरजानंद सभागार आर्य समाज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडी धनौरा के पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल ने  डा. दीपक अग्रवाल द्वारा रचित पुस्तक “अमरोहा के अग्रबंधु” का विमोचन करते हुए कहा कि समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को संजोने वाला यह प्रयास अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है। डा.दीपक अग्रवाल इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

इसके पूर्व आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि प्रवीण अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज अपनी सेवा, शिक्षा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता आया है। समाज की एकजुटता, परोपकार की भावना और अपनी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का यह संकल्प वास्तव में प्रेरणादायक है।

इस मौके पर असिस्टेंट कमिश्नर (फूड) विनय कुमार अग्रवाल, अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाजसेवा संस्थान बिजनौर की संस्थापिका सविता अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक अभय आर्य आदि के साथ ही पुस्तक लेखक डा.दीपक अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!