अमरोहाउत्तरप्रदेश

गजरौला में भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश प्रधान ने बांटी मिठाई, जानिए क्यों? 

पार्टी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर नवाब सिंह नागर के मनोनयन पर मनाया जश्न

नवनीत अग्रवाल 
अमरोहा। पूर्व जिला मंत्री, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश प्रधान के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में नबाब सिंह नागर के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएँ दी गईं। सतपाल सिंह सैनी को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विभिन्न मोर्चों एवं संगठनात्मक दायित्वों पर नव-निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को भी शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। नव-नियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनसेवा एवं संगठन विस्तार के कार्यों को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गजरौला डा. उत्तम सिंह प्रजापति, कैलाश गूजर,रविराज सिंह, अंकुर नागर, राजपाल प्रधान, एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन, नवाजिश अली आदि उपस्थित रहे।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!