तेजी से चल रहा श्री वेंक्टेश्वरा फुटओवर ब्रिज का निर्माण, मार्च में होगा लोकापर्ण

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया था अनुमोदन, चेयरमैन डा.सुधीर गिरि और प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी की मेहनत रंग लाई
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। अमरोहा जनपद में दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थित श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी के आगे श्री वेंक्टेश्वरा ऊपरीगामी सेतु (फुटओवर ब्रिज) का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बीते माह केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अनुमोदन पर इस फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। यहां निर्माणदायी संस्था तेजी से इस कार्य को पूर्ण करने में लगी हुई है। यूनिवर्सिटी परिसर के सामने हाईवे किनारे पिलर तैयार किए जा रहे हैं। दोनों साइडों में पिलर बनाने का काम भी तेजी पकड़ रहा है। इस फुटओवर ब्रिज के बनने के बाद श्री वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण कर रहे हजारों छात्र-छात्राओं, स्टाफ के साथ ही आसपास के गांवों के लोगों को भी काफी फायदा पहुंचेगा और हाईवे पर सड़क पार करने के दौरान होने वाले हादसे भी नहीं हो सकेंगे।









