नौंगावा सादात में एसडीएम दफ्तर पर भाकियू (शंकर) ने दिया धरना,किया प्रदर्शन
चोरी की गई विद्युत लाइनों पर तार डाले जाने के साथ ही अन्य मांगों को लेकर हुए आंदोलित

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। चोरी की गई विद्युत लाइनों पर तार डाले जाने आदि मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने नौगांवा सादात में एसडीएम दफ्तर पर धरना देकर प्रदर्शन किया। 10 जनवरी तक तार डाल दिए जाने के अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
शुक्रवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय नौगांवा सादात पर दरोगा अमीपाल सिंह की अध्यक्षता व मनोज त्यागी के संचालन में भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने धरना दिया। यहां जिला संरक्षक चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर भ्र्ष्टाचार होने के चलते सरकार की छवि धूमिल हो रही है। आज 64 दिन बीत चुके हैं लेकिन सरकार की उदासीनता के चलते अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की गई है।निकटवर्ती राज्य हरियाणा में भी डबल इंजन की सरकार ने पिछले वर्ष के पेराई सत्र में ही 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित कर दी थी। हमारी मांग है कि वर्तमान पेराई सत्र के लिएं यूपी सरकार को कम से कम 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करना चाहिए। गन्ना मूल्य केवल चीनी के आधार पर नहीं वरन अन्य सह उत्पाद जैसे एथनॉल बिजली कागज़ आदि से होने वाले लाभ को दृष्टि में रखकर घोषित किया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को 3 लाख से बढ़कर 10 लाख रुपये किया जाए ।प्रदेश सचिव संजय चौहान ने विधुत विभाग में फैले भ्र्ष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि स्मार्ट विधुत मीटर पहले ही प्रक्षिक्षण में ख़राब साबित हो चुके हैं और हमारा संगठन इन्हें किसी भी कीमत पर लगने नहीं देगा, घरेलू विधुत उपभोक्ताओं के करीब आधे से ज्यादा मीटरों में गड़बड़ी के चलते अधिक बिल दर्शाकर उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण किया जा रहा है जिसे अभियान चलवाकर तत्काल बदलवाया जाए।मंडल सचिव डॉ हरपाल चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा फॉर्म रजिस्ट्री जो हो रही है उसमें साइट बंद जा रही है कृषि विभाग अभियान चलाकर सही कराया जाए। तहसील अध्यक्ष जगत सिंह चौहान ने कहा कि जल मिशन योजना में किये जा रहे गड़बड़ घोटाले की जांच कराकर दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए, कल्लू भगत जी ने कहा कि छुट्टा व आवारा गौवंशीय पशुओं द्वारा हमारे गेहूं की फसलों को बर्बाद किया जा रहा है दोपहर 1:00 बजे उपखंड अधिकारी विद्युत द्वितीय, गन्ना पर्यवेक्षक खंड शिक्षा अधिकारी पशु चिकित्सा अधिकारी वन दरोगा आपूर्ति अधिकारी के साथ उप जिलाधिकारी ने वार्ता कराई विगत एक माह में चोरी हुई विद्युत लाइनों पर 10 जनवरी तक विद्युत तार डाल दिया जाएगा मखदुमपुर दूध प्लांट में जो दूध पर घटतौली हो रही है वह नहीं होगी, और सभी समस्याओं के समाधान को उप जिला अधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। कार्यक्रम में विदिशा चौहान, निर्मला चौहान, संजय चौहान ,कल्लूभगत जी मा जगत सिंह नौबाहार सिंह चौहान, चौहान डॉ हरपाल सिंह गजराम सिंह शीशराम सिंह जाटव इंद्रपाल सिंह ओमवीर सिंह जोगिंदर सिंह भीम सिंह चरण सिंह, रामकरण, गोपाल आदि मौजूद रहे।



