गजरौला के एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में भारत और शिवांगी बने स्पोर्ट्स चैंपियन ऑफ द ईयर
दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का हुआ समापन, भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ

स्कूल के चेयरमैन जीबी सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, डायरेक्टर पुनीत सिंह, को-ऑर्डिनेटर साक्षी सिंह, आयुष चौधरी, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र चतुर्वेदी की रही गरिमायी उपस्थिति
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला में स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल का दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह संपन्न हो गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल भी हासिल किए। मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए स्कूल प्रबंधन एवं स्टाफ की प्रशंसा की। साथ ही छात्रों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, और खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों का पालन करने, बड़ों का सम्मान करने तथा शिक्षकों को निरंतर समाज सुधारक भूमिका निभाने का संदेश दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को बांधे रखा
शनिवार को समापन समारोह की शुरूआत सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों, अनुशासन और खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात विविध राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए पंजाब, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और कश्मीर
के लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। किंडरगार्टन के नन्हे बच्चों ने स्पोर्ट्स, देशभक्ति, बॉलीवुड और योग थीम पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन जीत लिया।

खेल प्रतियोगिताओं का रोमांच, शानदार प्रदर्शन

200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले (गर्ल्स), 800 मीटर दौड़, टग ऑफ वॉर (बॉयज़ एवं गर्ल्स)
तथा किंडरगार्टन रेसें (फ्रॉग रेस, ज़िगज़ैग, सैक रेस, ऑब्स्टेकल, डक वॉक, फिटनेस रेस) मुख्य आकर्षण रहीं।

कबड्डी और टग ऑफ वॉर — रोमांचक मुकाबले
कबड्डी फाइनल (बॉयज़) में भास्कर हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहिणी हाउस को बड़े अंतर से हराया। टीम का नेतृत्व अर्शद मलिक (कक्षा 11) ने किया।

टग ऑफ वॉर – गर्ल्स में भास्कर हाउस ने वसवीं चौहल (कक्षा 11) की कप्तानी में विजय प्राप्त की।
टग ऑफ वॉर – बॉयज़ में रोहिणी हाउस विजयी रहा, जिसकी कप्तानी भारत सिंह चौहल (कक्षा 11) ने की।

लॉन्ग जंप (Long Jump)
प्रथम स्थान – सृष्टि सिरोही (6), सिया राहल (8), दक्ष चौधरी (9), शिवांगी यादव (11)
द्वितीय स्थान – हिमांशी (6), पलाक्षी चीमा (7), अंश (8), दिव्यांश (9), याशी (9)
तृतीय स्थान – हरगुन (6), परी चौहल (8), दीपक (11), गुंजन चौधरी (11)

200 मीटर दौड़
प्रथम स्थान – अयान सैफ़ी (6), मेघा (6), कार्तिक (8), सृष्टि तेजा (8), भारत सिंह चौहल (11)
द्वितीय स्थान – हरमीत (6), हरगुन (6), पलाक्षी चीमा (7), शहेउमाम (8), प्रिंस (9)
तृतीय स्थान – भूमि पुनेठा (6), अविका (8), लक्की भारद्वाज (11), निवान (6)

400 मीटर दौड़
प्रथम स्थान – अयान (6), सृष्टि (6), कार्तिक यादव (8), भारत सिंह चौहल (11)
द्वितीय स्थान – हरमीत (6), माही (6), अनुश्का चौहान (7), राज सिंह चौहल (8), अवंतिका (9)
तृतीय स्थान – रितिक कुमार (6), मेघा (6), पर्व शर्मा (8), यशवानी चौधरी (8), दीपक (11), अदिति (11)

रिले रेस — गर्ल्स (400 मीटर)
प्रथम स्थान – कल्पना हाउस
(अवंतिका, तिथि, पलाक्षी, परी चौहल)
द्वितीय स्थान – भास्कर हाउस
(शिवांगी यादव, याशी, इकरा, सृष्टि)
तृतीय स्थान – रोहिणी हाउस
(परी, सिया राहल, सृष्टि, गुंजन)
स्पोर्ट्स चैंपियन ऑफ द ईयर 2025–26

🔵 बॉयज़ चैंपियन — भारत सिंह चाहल (कक्षा 11)
* 6 स्वर्ण, 1 रजत पदक
* शतरंज चैंपियन

🟣 गर्ल्स चैंपियन — शिवांगी यादव (कक्षा 11)
* 6 स्वर्ण, 1 रजत पदक
ट्रॉफियाँ मुख्य अतिथि द्वारा भेंट की गईं।

प्रेरणादायी संबोधन, शिक्षा और संस्कारों पर बल
स्कूल के चेयरमैन जीबी सिंह ने छात्रों की प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने अभिभावकों व छात्रों को पढ़ाई में भी इसी उत्साह से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की उपलब्धियों की प्रशंसा की।

ये लोग रहे मौजूद
समापन समारोह में स्पोर्ट्स कोच सुधीर सिंह, संदीप यादव, जतिन सिंह सहित संपूर्ण विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन कक्षा 11 की प्रतिभाशाली छात्रा आदिति गुप्ता और गुंजन राजपूत ने किया।




