अमरोहा के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने किया रामपुरतगा पुलिस चौकी का फीता काटकर उद्घाटन

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने थाना मंडी धनौरा क्षेत्र में नवनिर्मित पुलिस चौकी रामपुर तगा का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा आमजन से संवाद भी किया।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध पर प्रभावी अंकुश व जनता को सुरक्षित माहौल के साथ-साथ त्वरित पुलिस सहायता के लिए थाना मंडी धनौरा क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी रामपुर तगा का फीता काटकर उद्घाटन किया । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नवनिर्मित पुलिस चौकी की स्थापना होने से अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश रखने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ करने में सहायता मिलेगी । पुलिस की उपस्थिति 24 घंटे अतिमहत्वपूर्ण रामपुर तगा क्षेत्र पर बनी रहेगी । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनौरा श्वेताभ भास्कर के साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।






