अमरोहाउत्तरप्रदेश

प्रजापति समाज किसी की जागीर नहीं : नवनीत कुमार गोला

गजरौला में हुई राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की बैठक, नए पदाधिकारी भी मनोनीत

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव नवनीत कुमार गोला एडवोकेट ने कहा कि प्रजापति समाज किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक दल की जागीर नहीं है समाज को अपने संवैधानिक अधिकारों शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूक होकर आगे बढ़ना होगा।

रविवार को गजरौला में एक बैंक्वेट हाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की बैठक में समाज के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव नवनीत कुमार गोला एडवोकेट ने कहा कि शिक्षा ही समाज की उन्नति का सबसे सशक्त माध्यम है और राजनीतिक भागीदारी से ही समाज को उचित सम्मान एवं प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, संगठन और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन विस्तार पर भी चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश प्रजापति ने डालचंद प्रजापति को मंडल सचिव (मुरादाबाद मंडल), महेंद्र प्रजापति को उपाध्यक्ष (धनौरा) तथा बलवीर प्रजापति को नगर महासचिव (धनौरा) की जिम्मेदारी सौंपी। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनसे समाजहित में पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने का आग्रह किया गया। बैठक का उद्देश्य समाज में एकता शिक्षा, संगठन और राजनीतिक चेतना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर शीशराम प्रजापति, कैलाश प्रजापति, रिंकू प्रजापति, मुकेश प्रजापति, देवराज प्रजापति सहित समाज के गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!