गजरौला में हुआ भाजपा किसान मोर्चा के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह का भव्य स्वागत
पूर्व विधायक हरपाल सिंह, निवर्तमान जिला उपा.चौ.वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य डा. सोरन सिंह मुख्य रूप से रहे मौजूद

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बरेली से मेरठ जा रहे चौधरी देवेंद्र सिंह का चौपला पुलिस चौकी के सामने फ्लाईओवर के नीचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख पति चौधरी वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य डा. सोरन सिंह, महेश प्रधान, विपिन सागर, मुदित गूर्जर, विवेक सिंह, अतुल चौधरी, राम रतन सिंह जाटव, डा. उत्तम सिंह प्रजापति, बृजपाल सिंह, पिंटू धारीवाल, हैप्पी प्रधान, महावीर सिंह, चौधरी तेजपाल सिंह, महिपाल सिंह चौहान, प्रदीप वर्मा, बबलू रस्तोगी, एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन, कैलाश गूर्जर, नरेंद्र प्रताप राणा, हिमांशु त्यागी, डा. दीपक गंगवार आदि भी मौजूद रहे।
आप भी देखिए स्वागत के दौरान लिए गए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे चित्र







