अमरोहाउत्तरप्रदेश

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने हाई स्कूल और इंटर के 275 मेधावी विद्यार्थियों एवं 25 नवनियुक्त प्रतिभाओं को सम्मानित किया 

गजरौला में हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मौजूद 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के सौजन्य से समस्त बोर्डों के  हाईस्कूल इंटरमीडिएट के  मेधावी विद्यार्थियों एवं  नवनियुक्त प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

रविवार को गजरौला में आदर्श वेंक्वेट हाल में आयोजित प्रजापति मेधावी छात्र सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ,  डा. वरदानी निदेशक ग्राम्य विकास विभाग,  डा. प्रवेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा,  जय भगवान प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली आदि अतिथियों ने  ज्ञान की अधिष्टती देवी मां सरस्वती एवं भगवान दक्ष प्रजापति के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल के 160 और इंटरमीडिएट के 115 एवं 25 नवनियुक्त प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में डा. प्रवेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा ने कहा कि जीवन में सफलता का मूल मंत्र है, ‘संकल्प से सिद्धि की ओर’। संकल्प और दृढ़ इच्छा शक्ति से लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उमेश कुमार प्रजापति एलडीएम ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुसार परिश्रम करना चाहिए। इस अवसर पर एडवोकेट नवनीत कुमार गोला, मास्टर उमेश कुमार प्रजापति, नरेश कुमार प्रजापति, हेमेंद्र स्वरूप प्रजापति जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, एड. इंद्र कुमार गोला, एड. इंद्रदेव गोला, उमेश कुमार प्रजापति, कैलाश कुमार प्रजापति, डा. संजय कुमार प्रजापति, फूल कुमार प्रजापति, सुरेंद्र कुमार प्रजापति, सतपाल प्रजापति, श्याम लाल प्रजापति, मुन्ना लाल प्रजापति, करन सिंह प्रजापति, रामवीर प्रजापति आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित श्योनाथ सिंह प्रजापति ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. भूदेव सिंह प्रजापति ने की एवं संचालन मदनपाल प्रजापति ने किया।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!