अमरोहाउत्तरप्रदेश

गंगा एक्सप्रेस-वे को भूमि अधिग्रहण को उचित मुआवजा जे सरकार ः उपेंद्र

गजरौला के गांव खादगूजर में हुई राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की जिला स्तरीय बैठक

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक गजरौला ब्लाक में एमडी फार्म हाऊस खादगूजर में हुई। पश्चिमी प्रदेशाध्यक्ष चौ. उपेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों की जमीन तो लेना चाहती है परन्तु उचित मुआवजा नहीं देना चाहती।  सरकार ने कई वषों से जनपद की जमीनों का सर्किल रेट भी नहीं बढ़ाया। जिससे किसानों की जमीन मूल्य सर्किल रेट का चार गुना होने के बाद भी बाजार दर से बहुत कम है। इससे किसानों को भारी नुकसान होने का भय सता रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ना सर्वे के नाम पर चीनी मिलें मनमानी कर रही हैं । जब किसानों ने चीनी मिलों से अगेती प्रजाति का बीज उपलब्ध कराने को कहा तो चीनी मिलें किसानों को बीज उपलब्ध नहीं करा पाईं। किसानो ने जैसे तैसे बीज की व्यवस्था करके अपने खेतों में गन्ना बोया तो मिलों के अधिकारी उन बीजों को अनुपयुक्त व सामान्य प्रजाति का गन्ना बता रहे हैं।उन्होंने कहा कि जनपद में भू जल स्तर निरन्तर नीचे जा रहा है।जबकि मध्य गंगा नहर में प्रशासन द्वारा पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। उन्होने मांग की कि मध्य गंगा नहर में पानी चालू करके नहर से सिंचाई की व्यवस्था चालू कराई जाए।

मण्डल प्रभारी राजवीर सिंह ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। जिससे किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। पश्चिम प्रदेश प्रवक्ता जगजीत सिंह ने कहा कि सहकारी बैको द्वारा किसानो से तीन प्रतिशत के बजाय सात प्रतिशत ब्याज की वसूली की जा रही है। महासचिव वीरपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को जमीन से बेदखल करना चाहती है। फसल और नसल बचाने के लिए किसानों को जागरूक होकर लड़ाई लड़नी होगी।

सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 जून को किसानों की सभी मांगों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही इन सभी मुददों को लेकर शीघ्र ही जनपद में राष्ट्रीय अध्यक्ष वी एम सिंह की विशाल जनसभा कराई जाएगी ।इस मौके पर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष लक्की गौसल,युवा इकाई के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ,मण्डल महासचिव जोगेन्द्र आर्य ,आशीष चौधरी,सचिन कुमार ,चमन सिंह,नरपत सिंह ,नरेश यादव ,नरेन्द्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान युवा इकाई के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ने कौशल कुमार को तहसील अध्यक्ष धनौरा ,जसप्रीत सिंह को जिला उपाध्यक्ष,सदन सिंह को जिला सचिव मनोनीत किया।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!