अमरोहाउत्तरप्रदेश

ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी के बीडीसी मेंबर पुत्र आयुष चौधरी ने किया क्रिकेट मैच का शुभारंभ 

गजरौला के गांव सलेमपुर गोसाईं में हुआ आयोजन, मेजबान टीम ने की जीत दर्ज 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। गजरौला विकाखंड के गांव सलेमपुर गोसाईं में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी के बीडीसी मेंबर पुत्र आयुष चौधरी ने फीता काटकर किया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

सोमवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच चंदनगर एवं सलेमपुर गोसाईं टीम के बीच खेला गया। चंद नगर इलेवन के कप्तान प्रशांत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। सलेमपुर गोसाईं टीम ने कप्तान मोनू नागर के नेतृत्व में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 93 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी चंद नगर इलेवन की टीम सलेमपुर गोसाईं टीम के घातक गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सकी। 10 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 60 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस प्रकार सलेमपुर गोसाईं टीम ने मैच में शानदार जीत दर्ज किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सलेमपुर गोसाईं टीम के गेंदबाज विवेक ने 4 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच का परिणाम आने के बाद ब्लाक प्रमुख पुत्र आयुष चौधरी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गांव-गली और कूचों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर होने वाले टूर्नामेंट खिलाड़ियों को आगे बढ़कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करते हैं। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजक नितिन कुमार, बंटी कुमार, शुभम चौहान, आदेश, शमशाद, अमर आदि मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!