अमरोहाउत्तरप्रदेश

श्री दिगंबर जैन समाज ने मंडी धनौरा के पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल को किया सम्मानित

धनौरा पालिकाध्यक्ष के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जताई खुशी

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। मंडी धनौरा में पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल का तीन वर्ष का सेवा कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें सम्मानित करने का सिलसिला जारी है।

सोमवार को मंडी धनौरा में श्री दिगंबर जैन समाज के लोग पालिका में चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल के कार्यालय में पहुंचे और उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रवीण अग्रवाल ने चेयरमैन बनने के बाद नगर में रिकार्ड विकास कार्य कराए हैं। अब धनौरा की पहचान स्वच्छता में भी बदली है। पालिकाध्यक्ष द्वारा मंदिरों, धार्मिक स्थलों, पार्कों, चौराहों का सुंदरीकरण करने के साथ ही पथ प्रकाश, नाला निर्माण व अन्य कार्यों से शहर की जनता को लाभान्वित किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि नगर का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने नगर के विकास के लिए प्रबुद्धजनों से उन्हें सुझाव देने की भी अपील की। इस मौके पर नीरज जैन, प्रेम कुमार जैन, राजीव जैन, अनिल जैन, जिनेंद्र जैन, कौशल जैन, सुशील जैन, अरुण जैन, विवेक जैन, स्वतंत्र जैन, उमंग जैन आदि मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!