अमरोहाउत्तरप्रदेश

एकता प्रदर्शनी को सुचारू कराने को एसडीएम से मिले श्री रामलीला प्रबंध समिति (पंजी.) के पदाधिकारी

मंडी धनौरा के रामलीला मैदान में हो रहा है आयोजन, कुछ लोगों पर बंद कराने की नीयत से झूठी शिकायतें करने का आरोप

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। मंडी धनौरा में रामलीला मैदान में चल रही एकता विकास प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर गुटबाजी चरम पर है। श्री रामलीला प्रबंध समिति (पंजी.) के पदाधिकारियों ने इसका आयोजन सुचारू कराने की मांग को लेकर एसडीएम से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।

सोमवार को अध्यक्ष जागेश कुमार के नेतृत्व में श्री रामलीला प्रबंध समिति (पंजी.) के पदाधिकारियों ने मंडी धनौरा तहसील में एसडीएम से मुलाकात की। उन्हें बताया कि 10 मई से 25 जून तक श्री रामलीला मैदान में नियमों का पालन करते हुए एकता विकास प्रदर्शनी का आयोजन होना है। उक्त प्रदर्शनी से होने वाली आय से भविष्य में रामलीला का आयोजन कमेटी द्वारा कराया जाएगा लेकिन कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते इस प्रदर्शनी के आयोजन में बाधक बने हुए हैं और रोजाना ही अनर्गल शिकायतें कर रहे हैं। उनका उद्देश्य इस प्रदर्शनी को बंद कराना है। इससे स्थानीय जनता में भी आक्रोश है। साथ ही यदि प्रदर्शनी बंद होती है तो इससे भविष्य में नगर में रामलीला आयोजन पर भी संकट आ सकता है। एसडीएम से प्रदर्शनी को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक आदेश देने की मांग की गई। उन्हें एक ज्ञापन भी दिया गया।

इस पर जागेश कुमार, बिंदू शर्मा, पुनीत मांगलिक, राजीव कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!