अमरोहाउत्तरप्रदेश

अपराजिता क्लब की अध्यक्ष, पूर्व सभासद सोनिया अग्रवाल बनीं धनौरा पालिका की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर 

महिला सशक्तिकरण की दिशा में पालिका ने उठाया बड़ा कदम, महिलाओं में खुशी की लहर

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए मंडी धनौरा नगर पालिका परिषद ने अपराजिता क्लब की अध्यक्ष, पूर्व सभासद एवं समाजसेवा में अग्रणी रहने वालीं सोनिया अग्रवाल को स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को सफल बनाने के लिए अपना स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नामित किया है। उन्हें मिली इस नवीन जिम्मेदारी से महिलाओं में खुशी की लहर है।

शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अवधेश वर्मा ने सोनिया अग्रवाल को आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपा। ईओ अवधेश वर्मा ने बताया कि सोनिया अग्रवाल लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं। महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा में अपराजिता क्लब के माध्यम से उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। ब्रांड एंबेसडर के रूप में वह नागरिकों को स्रोत पृथक्करण, घर-घर कूड़ा संग्रहण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी। इस अवसर पर पालिका में लिपिक आरती शर्मा, सफाई प्रभारी कृष्ण कुमार, कंचन अग्रवाल, शुभ्रा अग्रवाल, रजनी गर्ग, दीपा जैन सहित पालिका स्टाफ एवं अपराजिता क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने सोनिया अग्रवाल को बधाई दी और धनौरा को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का संकल्प लिया। वहीं सोनिया अग्रवाल ने कहा कि वह इस दायित्व का निर्वहन बखूबी करेंगी और उनका पूरा प्रयास रहेगा कि मंडी धनौरा नगर स्वच्छता में अपनी अलग ही पहचान बनाए। उन्होंने ​इसके लिए जनसहयोग की भी अपील की है।
बता दें कि सोनिया अग्रवाल पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल की पत्नी हैं और समाजसेवा तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में सदैव तत्पर रहती हैं।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!