अमरोहाउत्तरप्रदेश
अमरोहा में ब्राह्मण सभा ने डीएम डा.नितिन गौड़ को दिया पुष्प गुच्छ
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष डा. राजीव शुक्ला के नेतृत्व में की मुलाकात

नवनीत अग्रवाल
अमरोह। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष डा. राजीव शुक्ला के नेतृत्व में महासभा का एक शिष्ट मंडल जिलाधिकारी डा. नितिन गौड़ से मिला और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया।
शुक्रवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिला स्तरीय पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां जिलाधिकारी डा. नितिन गौड़ से प्रथम मुलाकात करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 24 मई को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जनपद में पधार रहे हैं। महासभा का शिष्ट मंडल उनसे भी मिलेगा और ब्राह्मण समाज के उत्थान और सम्मान के लिए राज्य सरकार से बिंदुवार मांग करेगा । उन्होंने कहा कि संपूर्ण हिंदू समाज का नेतृत्व करने वाला ब्राह्मण समाज ही है । इस अवसर पर महासभा के जिला महामंत्री पंडित मनु शर्मा, पंडित कपिल शर्मा, जिला मंत्री पवन शर्मा, जिला संगठन मंत्री पवन कौशिक, विधिक सलाहकार डा.रविंद्र शुक्ला एडवोकेट, आलोक शर्मा, राजीव शर्मा, अखिलेश वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।