Uncategorized
बीएसडी अकेडमी मंडी धनौरा के चार छात्रों का चयन स्पोर्ट्स स्कूल राई (सोनीपत) में
अकेडमी के प्रबंधक नितिन धारीवाल एवं निर्देशिका सुशीला देवी ने बच्चों को दीं शुभकामनाएं

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। मंडी धनौरा में स्थित बीएसडी अकेडमी के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का जलवा कायम रखा है। स्पोर्ट्स स्कूल राई (सोनीपत) ने Non हरियाणा की छह छात्रों की वेटिंग लिस्ट निकाली है। इनमें चार छात्र बीएसडी अकेडमी मंडी धनौरा के हैं।
उनकी इस कामयाबी पर अकेडमी के प्रबंधक नितिन धारीवाल एवं निर्देशिका सुशीला देवी ने फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर चयनित छात्रों का अभिनंदन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इन छात्रों में सिद्धार्थ, अक्षत, धुव यादव व नित्यपाल शामिल हैं। इस औके पर संचित,पवन, मिंकू, आमोद उपस्थित रहे।
बीएसडी अकेडमी के प्रबंधक नितिन धारीवाल ने बताया कि उनकी अकेडमी मुरादाबाद मंडल एवं अमरोहा जनपद में सर्वाधिक छात्रों का विभिन्न सैन्य स्कूलों में चयन करवाने वाली अकेडमी है।



