गजरौला में कल 13 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय जाट दिवस
गजरौला में दी ग्रेट जाट महासभा की मीटिंग में प्रिंस धारीवाल को युवा इकाई के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला में रविवार की शाम माल गोदाम रोड पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं दी ग्रेट जाट महासभा के मुख्य संयोजक तेजवीर सिंह अलुना के आवास एवं कार्यालय पर आयोजित दी ग्रेट जाट महासभा की मीटिंग में 13 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
बता दें कि पिछले कई वर्षों से 13 अप्रैल बैसाखी के दिन अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर तेजवीर सिंह अलुना ने कहा कि सब लोग आपसी मेलजोल से रहें और देशहित समाज हित में काम करते रहें। आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक कुरीतियों एवं नशे से बचाएं। एक दूसरे का सहयोग करें। मीटिंग के दौरान सर्व सहमति से प्रिंस धारीवाल निवासी ग्राम जोगीपुरा को दी ग्रेट जाट महासभा में युवा जिला अध्यक्ष अमरोहा की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर राजवीर सिंह फौजी, सचिन कुमार फौजी, प्रिंस धारीवाल आदि उपस्थित रहे।



