अमरोहाउत्तरप्रदेश

अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स ने दिए जनपद में तेजी से फैमिली आईडी बनाने के निर्देश 

धीमी गति पर हुईं खफा, नगर निकाय के वार्ड, ब्लॉक, ग्राम पंचायत में लगाए जाएंगे मेगा कैंप 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा।  जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जनपद में फैमिली आईडी बनाने में कार्य धीमी गति को लेकर नाराज की व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि आठ अप्रैल को जनपद की समस्त नगर निकायों के वार्डों, ब्लॉक, ग्राम पंचायत में फैमिली आईडी बनाने के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया जाए जिसमें संबंधित उपस्थित रहकर अधिक से अधिक फैमिली आईडी बनवाएं।

सोमवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर योजना,  जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम और कैच द रैन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत जनपद की प्रदेश में अच्छी रैंक आने पर जिलाधिकारी ने विभागों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इसी प्रकार अब जो लक्ष्य प्राप्त हुए उनको भी हमें पूरा करना है। उन्होंने विभागवार रजिस्ट्रेशन और इंस्टॉलेशन की जानकारी भी प्राप्त ।

जनपद की बैंकों को 20 , खंड विकास अधिकारी को 15 , नगर पंचायत को 20, नगर पालिकाओं को 30 , नगर पालिका परिषद अमरोहा को 50, जिला पूर्ति अधिकारी को 20, विद्युत विभाग को 100, जिला विद्यालय निरीक्षक को 50, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 50 सहित अन्य विभागों को लक्ष्य निर्धारित किया और कहा कि आगामी बैठक में इस लक्ष्य के सापेक्ष कितनी प्रगति हुई की चर्चा की जाएगी। उन्होंने ज़ीरो पावर्टी में चयनित परिवारों को आवास, राशन, पेंशन, आयुष्मान कार्ड और गैस कनेक्शन, दिव्यांगजन पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा कैच द रेन अभियान के पोर्टल जल संचय जन भागीदारी पोर्टल की समीक्षा की गई स्थल चिह्नित कर रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कराया जाये। निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष संबंधित पूर्ण कार्यो को जल संचय जन भागीदारी पोर्टल पर आवश्यक रूप से मासान्त तक अपलोड करें और लक्ष्य पूर्ण करें।ई-ऑफिस के संबंध में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह शासन की प्रमुखता में है इसलिए सभी पत्राचार ई-ऑफिस के माध्यम से अवश्य हो।

बैठक में अपर उप जिलाधिकारी मसीहा नजम, पीडीडीआरडीए, अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!