अमरोहाउत्तरप्रदेश

बेरोजगारी दूर कराने को भाकियू (संयुक्त मोर्चा) ने भरी हुंकार

अमरोहा के गांव मनौटा में हुई पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने प्रदेश सरकार को बताया किसान विरोधी

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त मोर्चा) की पंचायत हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव मनौटा में अंसार मलिक के आवास पर हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश सरकार द्वारा किसान के साथ जुमलेबाजी की जा रही है। गन्ने का भाव ₹500 करना चाहिए था लेकिन ₹400 ही दिया है। किसानो को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त देने का वादा करके बिजली का निजीकरण करने को तैयार है। किसानों के ट्यूबवेल और घरों पर डिजिटल मीटर लगाकर किसानों के अनाप-शनाप बिजली के बिल निकाले जा रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार ने  यूनिवर्सिटी और कॉलेज को प्रदेश में युवाओं के साथ लूट मचाने की परमिशन दे रखी है। शिक्षा का जब से निजीकरण किया गया है तब से उत्तर प्रदेश के छात्रों के साथ भारी लूट की जा रही है यूनिवर्सिटियों के द्वारा रोजगार देने का वादा करके भारी भरकम फीस वसूली जा रही है। प्रदेश के युवाओं के सामने रोजगार का भारी संकट खड़ा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चे के पास उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं का डाटा तैयार है। नरेश चौधरी ने कहा कि सभी युवाओं को रोजगार दिलाने की मुहिम तेजी से छेड़ी जाएगी। उत्तर प्रदेश के बेरोजगारी युवाओं के साथ भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा कंधे से कंधे मिलाय खड़ा है। इस अवसर पर अंसार मलिक को प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया है। अंसार मलिक ने कहा कि समाज में कुछ सामाजिक तत्व किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जिसे संयुक्त मोर्चे के द्वारा रुकवाया जाएगा। मनौटा गांव की 20 लोगों की कार्यकारिणी भी तैयार की गई। सभा की अध्यक्षता अरुण सिद्धू ने की और संचालन रामकृष्ण चौहान ने किया। तहसील अध्यक्ष कैलाश नाथ सिंह, इमरान खान,तेजपाल सिंह बुनियाद अली, नितिन चौधरी, नासिर सैफी, चौधरी चरण सिंह, सलमान चौधरी, अमरजीत चौधरी, नासिर सैफी दिलशाद आदि मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!