अमरोहाउत्तरप्रदेश

गजरौला में ए्क्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को समाजसेवी तेजवीर सिंह अलूना हुए सक्रिय 

सांसद कंवर सिंह तंवर के माध्यम से रेलमंत्री को भेजा पत्र

गजरौला में नहीं रुकने वाली ट्रेनों के ठहराव को दिल्ली भी जाएंगे समाजसेवी अलूना
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। भारतीय जवान किसान यूनियन समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता तेजवीर सिंह अलूना ने सांसद चौ.कंवर सिंह तंवर के माध्यम से रेल मंत्री को ज्ञापन भेजकर गजरौला रेलवे स्टेशन पर पांच प्रमुख ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग की है।
ज्ञापन में सामाजिक कार्यकर्ता ने उल्लेख किया है कि गजरौला एक बड़ी औद्योगिक इकाई है और यहां पर देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर की कई नामागिरामी एमएनसी कंपनियां भी स्थापित हैं। इस कारण दूर दराज के लोगों का भी आवागमन रहता है, गजरौला रेलवे स्टेशन पर रूकने वाली ट्रेनों की संख्या कम है। यदि यहां पर समुचित ट्रेनों के ठहराव हो जाए तो यात्रियों को काफी लाभ पहुंचेगा, साथ ही यात्रा किराए से रेल विभाग को भी उचित राजस्व की प्राप्ति होगी। उन्होंने गजरौला जंक्शन पर राज्यरानी  एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस, अयोध्या एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति व पद्मावत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है।
 पत्र पर पालिका के सभासद ब्रजेश अग्रवाल के भी हस्ताक्षर हैं। तेजवीर सिंह अलूना ने बताया कि जब गजरौला रेलवे स्टेशन पर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव आए थे तो उनसे उस समय भी ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई थी। स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से इन ट्रेनों के ठहराव की उम्मीद जताई जा रही है।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!